पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती महोत्सव में मांडणा प्रतियोगिता

अग्रसेन जयंती महोत्सव में मांडणा प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजाअग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को अग्रवाल पंचायत भवन में मांडणा (रंगोली) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अग्रवाल पंचायत के कार्यकारिणी सदस्य राजाराम सर्राफ ने बताया कि तेरह दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में हिन्दू संस्कृति के त्यौहारों में घरों में दीवारों आंगन पर भिन्न-भिन्न तरीकों से हाथों से मांडने वाले मांडणा (रंगोली) प्रतियोगिता हुई जिसमें दस महिलाओं ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में टीना सिंहल प्रथम सपना बंसल द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में समाज की विवाहित महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष शांति मंगल, सचिव मंजू सर्राफ, उपाध्यक्ष निर्मला बिंदल रामकिशोरी सिंहल, सह सचिव संगीता बंसल, कोषाध्यक्ष शोभा सिंहल, प्रचार मंत्री मंजू सिंहल, लूणी बंसल, गीता बंसल कार्यकारिणी सदस्य, अग्रवाल पंचायत के सचिव शंकरलाल मोदी, कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रप्रकाश सिंहल, राजाराम सर्राफ कमल सिंहल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

सर्राफ ने बताया कि गुरुवार को अविवाहित युवतियों की रूमाल पैकिंग दो वर्गों में बालक-बालिकाओं की बूझो तो जाने प्रतियोगिता, शुक्रवार को जानकी सत्संग मण्डल के तत्वाधान में स्मरण शक्ति एवं कविता प्रतियोगिता तथा शनिवार को महिलाओं-युवतियों की कैरम प्रतियोगिता महिला मण्डल एवं जानकी सत्संग मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में श्री अग्रसेन हाट बाजार का आयोजन श्री अग्रवाल पंचायत भवन में किया जाएगा।

बाड़मेर. अग्रवालपंचायत भवन में माडणा प्रतियोगिता का रिजल्ट तैयार करती टीम।