पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी सृष्टि रत्न से आज होगी सम्मानित थार की बेटियां

बेटी सृष्टि रत्न से आज होगी सम्मानित थार की बेटियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारका दिन थार की बेटियों के सम्मान के लिए रहेगा। अपने हुनर और प्रतिभा की बदौलत समाज और जिले में मिसाल कायम करने वाली अगल-अलग क्षेत्र की 18 बेटियों का सम्मान भगवान महावीर टाउन हाॅल में किया जाएगा। थार की इन बेटियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक राजा हसन शिरकत करेंगे। इतिहास में पहली मर्तबा होने जा रहे इस अनूठे आयोजन में राजा हसन बेटियों के नाम शानदार प्रस्तुति भी देंगे। वहीं इस दौरान राजस्थान राजस्थानी भाषा को समर्पित राजस्थानी फिल्म मरुधर म्हारो घर का भी प्रमोशन करेंगे। सम्मान समारोह में प्रवेश केवल एंट्री कार्ड के जरिए दिया जाएगा।

सरस्वती विकास एवं सेवा संस्थान के रघुवीरसिंह तामलोर ने बताया कि बाड़मेर की शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, साहित्य, संचार, पत्रकारिता, खेल, संगीत, महाविद्यालय राजनीति, महिला एवं बाल विकास और उर्जा, महिला एवं बाल विकास, सहशैक्षणिक क्षेत्र, अल्पसंख्यक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियों को सम्मानित किया जा रहा है। समारोह में जिले भर की 18 बेटियों का चयन किया गया है, जो समाज में मिसाल बनी हैं। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक राजा हसन की प्रस्तुति के राजस्थानी भाषा को समर्पित राजस्थानी फिल्म मरुधर म्हारो घर का भी प्रमोशन करेंगे साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

इन बेटियों का होगा सम्मान

स्थानीय भगवान महावीर टाउन हाॅल में दोपहर तीन बजे आयोजित होने वाले अपने तरह के इस पहले आयोजन में बाड़मेर की 18 बेटियों का सम्मान किया जायेगा। जिले भर की प्रतिभाओं में से 18 उन बेटियों का चयन किया गया है। जिन्होंने जमीन से उठकर अपना और बाड़मेर का रौशन किया है। शिक्षा के क्षेत्र में संतोष कंवर धांधु, खेल में हवा मांगलिया, छात्र राजनीति में सोनू राठौड़, संगीत क्षेत्र में प्रमिला शर्मा, नृत्य में प्रेरणा सिंधी, अल्पसंख्यक शिक्षा में जेनब बानो, मुमताज कुमारी जुनेजा, ऊर्जा क्षेत्र में स्नेहा राजपुरोहित, महिला एवं बाल विकास एवं परिवार नियोजन में यशोदा, महाविद्यालय शिक्षा में जया चौधरी, प्रतियोगी परीक्षा क्षेत्र में विमला विश्नोई, जन जागरण जागरूकता में दरिया खत्री, छात्रा राजनीति सुष्मिता जैन, शिक्षा में चांदनी सुथार, पत्रकारिता में आशा राजपुरोहित, सुशीला नारायण, विकलांग मिसाल में गीता खत्री औ