पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह

नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डाॅ. जालमसिंह रावलोत के सान्निध्य एवं प्रभारी बलवंतसिंह भाटी, सह प्रभारी प्रवीणसिंह आगोर के नेतृत्व में शहर में कश्मीर त्रासदी के पीड़ितों की मदद के लिए टोलियां बनाकर सहायता राशि का संग्रह किया। इसी क्रम में सोनड़ी ट्रक यूनियन एवं कृषि मंडी के व्यापारियों ने भी इसमें सहयोग किया।

डाॅ. रावलोत ने बताया कि इस पुण्य कार्य में लोगों ने खुलकर सहयोग किया जिसका पार्टी आभार व्यक्त करती है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सह प्रभारी प्रवीण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जोगराजसिंह राजपुरोहित, मेजर पर्बतसिंह, दिलीप पालीवाल, आदुराम मेघवाल, पूर्व महामंत्री रतनलाल बोहरा, अमृतलाल जैन, संपत बोथरा, कैलाश कोटडिय़ा, प्रकाश सर्राफ, सुरेश मोदी, सवाई कुमावत, मदन सैन, हरीसिंह, अम्बालाल जोशी, महावीर सिंह चूली, रमेशसिंह इंदा, हेमाराम चौधरी, मांगीलाल महाजन, महेन्द्र पुरोहित सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। यह राशि मुख्यमंत्री के के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय तक भिजवाई जाएगी ताकि यह राशि कश्मीर बाढ़ पीडि़तों की सहायता के काम सके।

भाजयुमोने नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाया :

बाड़मेर.भाजयुमोके कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। पूर्व नगर महामंत्री रमेशसिंह इंदा ने बताया कि भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष महेंद्र पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना प्रभु से की।

इस अवसर पर ओबीसी महामंत्री दौलत दइया, नगर उपाध्यक्ष कपिल चंडक, सन्नी कडारी, महेश सोनी, भूरचंद जांगिड़, दिनेश लखारा, सुनील सिंघवी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

बाड़मेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि जुटाते भाजपा जिला अध्यक्ष एवं राजकीय अस्पताल में रोगियों को फल वितरित करते भाजपा कार्यकर्ता