खोखले साबित हो रहे नगर परिषद के दावे
खोखले साबित हो रहे नगर परिषद के दावे
बाड़मेर. कारेलीनाडी के पास मृत पशुओं कचरा डाले जाने की शिकायत मोहल्लेवासियों ने 9 सितंबर को दैनिक भास्कर के रूबरू कार्यक्रम के दौरान सभापति उषा जैन आयुक्त जोधाराम विश्नाेई से की थी। इस पर उन्होंने सात दिन में कचरा पॉइंट हटाने का दावा किया था। सात दिनों में कचरा पॉइंट हटाना तो दूर, कचरा डाला जाना भी नहीं रोका है। हर रोज सुबह से शाम तक कई ट्रक कचरा यहां डाला जा रहा है। इतना ही मृत पशुओं को डाले जाने से आसपास की बस्ती के लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है। झूठे दावों को लेकर जनता भी अब नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगी है।