- Hindi News
- राज्य विजेता बेटियों के बाड़मेर पहुंचने पर स्वागत
राज्य विजेता बेटियों के बाड़मेर पहुंचने पर स्वागत
59वीं राज्य स्तरीय जुडो हैंडबॉल 17 19 वर्ष छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में बाड़मेर की बेटियों ने माजी मार बाड़मेर का नाम रौशन किया। छात्राओं ने स्वर्ण, रजत कांस्य पदक जीते। इन छात्राओं के बुधवार को बाड़मेर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित स्कूल प्रशासन के स्टाफ लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत कर मिठाई बांट खुशी मनाई।
थार के रेगिस्तान में दिनभर भाग दौड़ मेहनत करने वाली बेटियों ने राज्य की अन्य बेटियों का पछाड़ बाड़मेर का नाम रौशन किया है। ग्रामीण परिवेश में पढ़ने वाली ये बेटियां, बेटों से कम नहीं है। चाहे वो खेलकूद हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र। हर क्षेत्र में कड़ी मेहनत के साथ लोहा लेकर विरोधियों का पछाड़ अपना नाम रौशन कर रही है। पूर्व में भी थार की बेटियां खो-खो, कबड्डी, जुडो हैंडबॉल में राज्य राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुकी है।
सुधारोंका तला जीते 47 स्वर्ण पदक
रामावि.सुथारों का तला गरल की ने राज्य स्तरीय जुडो प्रतियोगिता में वर्ष 1994 से अब तक 47 स्वर्ण पदक, 22 रजत पदक, 32 कांस्य पदक जीते है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर 2 रजत और 5 कांस्य पदक भी जीते है। सुथारों का तला को जुडो का हब माना जाता है। यहां की बालिकाएं पूर्व में भी जुडो में राज्य राष्ट्रीय लेवल पर अपनी प्रतिभा को निखार चुकी है।
स्वागतसमारोह आयोजित
राज्यस्तरीय जुडो प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत कांस्य पदक जीत कर बेटियों के बाड़मेर पहुंचने पर जाट चेरिटेबल ट्रस्ट में स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि जिला प्रमुख मदन कौर के आतिथ्य में हुआ। इस दौरान केयर्न एनर्जी से शांति चौधरी, किसान छात्रावास अध्यक्ष बलवंत सिंह, खेल अधिकारी गोपालसिंह, शैक्षिक प्रकोष्ठ एडीईओ लक्ष्मीनारायण जोशी सहित कई अतिथि उपस्थित रहे। जुडो खेल संघ के अध्यक्ष अचलाराम बेनीवाल ने कहा कि जुडो मैट को उपयोग करने के लिए एक बड़े हॉल की आवश्यकता है, लेकिन जिले में यह नहीं है। इस दौरान रामावि. गरल प्रधानाध्यापक दीपराम चौधरी, पूर्व प्रधानाध्यापक जैताराम थोरी, रामावि. सुथारों का तला प्रधानाध्यापक टीकमाराम बेनीवाल, खेमाराम चौधरी, भागीरथ, भगराज मायला, चैनाराम चौधरी, दिलीप थोरी मौजूद रहे।
हैंडबॉलखिलाड़ियों का भी स्वागत
राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भी बाड़मेर की बेट