पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौ विज्ञान प्रश्नोतरी में उत्साह से लिया भाग

गौ विज्ञान प्रश्नोतरी में उत्साह से लिया भाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाथीतलापंचायत के राउप्रावि. चन्दोणियों की ढाणी में कक्षा 6-8वीं तक के बालक-बालिकाओं की गौ विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन श्री गोपाल गोवर्धन गौशाला पथमेड़ा शाखा-बाड़मेर के तत्वावधान में हुआ। इसमें 30 बालक-बालिकाओं ने उत्साह से भाग लिया। जिसमें बांका राम प्रथम, गंगा द्वितीय एवं जुंझाराम तीसरे स्थान पर रहा। पुरस्कार वितरण समारोह में हाथीतला सरपंच लालीदेवी ने गोसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। गोसेवा को मोक्ष का मार्ग बताया। समाजसेवी योगेश बेनीवाल ने भी गाय की महिमा बताकर गोसेवा को परमधर्म बताया। समापन समारोह में प्रधानाध्यापक मोतीलाल गोंसाई ने गोसेवा एवं गौ रक्षा के बारे में बालकों को जानकारी दी। जिला शाखा के प्रतिनिधि राजूराम बेनिवाल ने अपनी निगरानी में उक्त परीक्षा प्रक्रिया का अवलोकन किया एवं गोसेवार्थ सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षकों ने सहयोग दिया। इस दौरान वीरमाराम दुगेर, हरजीराम चाहर, जोगाराम बेनिवाल, केसाराम भील, प्रवीणा माधू, सरोज राठौड़, हुकमाराम, किशनाराम, मोटाराम, बांकाराम, पुरखाराम, डालूराम बेनीवाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।