एथलेटिक्स की संशोधित तिथियां घोषित
बाड़मेर. निदेशालयबीकानेर ने तृतीय समूह 14 आयु वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता की संशोधित तिथियां घोषित की हैं। खेल अधिकारी भीमाराम चाैधरी ने बताया कि 27 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाली जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का कार्यक्रम जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 26 से 27 सितंबर तक होने के कारण परिवर्तित किया गया है। संशोधित कार्यक्रमानुसार 14 अायु वर्ग के जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं अब 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थल पूर्व निर्धारित सरस्वती विद्या मन्दिर उमावि बायतू ही रहेगा। समस्त प्रधानाध्यापक एवं ब्लाक प्राशि अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संशोधित तिथियों में पूर्व निर्धारित आयोजन स्थल पर अपनी परिक्षेत्र के दलों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पाबंद करें