निशुल्क नेत्र जांच शिविर कल से
बाड़मेर. जिलाअंधता निवारण समिति के सहयोग से बीना देवी धर्म प|ी द्वारका दासजी मारू सूरत वालों की तरफ से जिले के दूरदराज के गांवों में निशुल्क नेत्र जांच शिविर 19 सितंबर से आयोजित होगा। शिविर आर्गेनाइजर जालम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 19 को हाड़ो की ढाणी, बामणोर चाडी में 20 को ईटादा, बुरहान का तला नेत्र ज्योति अस्पताल आदि जगहोें पर नेत्र रोगियों की जांच कर नेत्र ज्योति अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ आंखों के आॅपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किए जाएंगे।