पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसओ के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

डीएसओ के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाथानातंर्गत जिला रसद अधिकारी के खिलाफ विवाहिता की ओर से छेड़छाड़ करने लज्जा भंग करने का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि हाथीतला निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि राशन सामग्री लेने के लिए डूंगेरों का तला जाना पड़ता है। यह गांव दूरी पर होने से आने जाने में परेशानी होती है। इस संबंध में गुरूवार को वह जिला रसद अधिकारी भेराराम डीडेल से मिलने ऑफिस गई। उन्हें ज्ञापन सौंपकर राशन सामग्री ग्राम पंचायत मुख्यालय पर वितरित करने की मांग रखी। इस दौरान रसद अधिकारी उसके बीच करीब पांच मिनट तक बातें होती रही। इस बीच रसद अधिकारी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू की। कपड़े उतारने का प्रयास करते हुए लज्जा भंग कर रहे थे। इस दौरान शंभुगिरी पुत्र कौशलगिरी किशनाराम दरवाजा खोलकर अंदर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

बाड़मेर. महिलाथाने में ज्ञापन देने आए हाथीतला के ग्रामीण