पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूड इंस्पेक्टर से मारपीट के आरोपी को जेल भेजा

फूड इंस्पेक्टर से मारपीट के आरोपी को जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार की ओर से चलाए जा रहे मिलावटखोर के खिलाफ जांच अभियान के दौरान 8 अगस्त 2014 को गुडामालानी कस्बे में फूड इंस्पेक्टर भूराराम गोदारा के साथ मारपीट, बदसलूकी और राज कार्य में बाधा के मामले में शुक्रवार को आरोपी आेमप्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 8 अगस्त को फूड इंस्पेक्टर के साथ ओमप्रकाश पुत्र जगमालराम विश्नोई ने बदसलूकी, मारपीट कर सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया था। इसको लेकर राजकार्य में बाधा, मारपीट का मामला गुडामालानी थाने में दर्ज है। प्रकरण के बाद पिछले डेढ़ माह से आरोपी फरार था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।