पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोलंकी हैफा हीरो कार्यक्रम के संयोजक बने

सोलंकी हैफा हीरो कार्यक्रम के संयोजक बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. रावणाराजपूत समाज के परमवीर हैफा हीरो मेजर दलपतसिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ नगर युवा उपाध्यक्ष भवानीसिंह सोलंकी को मनोनीत किया गया है।

सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। समारोह में समाज के सांस्कृतिक, साहित्य, खेलकूद शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए शहर के समस्त वार्डों में रहने वाले प्रत्येक समाज बंधु के घर जाकर पीले चावल बांट उन्हें आमंत्रित किया जाएगा। जय भवानी नवयुवक मंडल, रावणा राजपूत समाज, बाड़मेर के नगर अध्यक्ष भवानीसिंह मेपावत ने बताया कि जिले के समाज के विद्यार्थी आगामी 22 सितंबर को शाम 5 बजे तक अपनी अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र आदि समाज भवन एवं रावणा राजपूत छात्रावास में जमा करवा सकते हैं।