पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी का जिला अभ्यास वर्ग कल

एबीवीपी का जिला अभ्यास वर्ग कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग 21 सितंबर को शिव शक्तिधाम जसदेर तालाब पर आयोजित होगा।

एबीवीपी के जिला संयोजक गजेन्द्रसिंह खारा ने बताया कि रविवार को होने वाले एक दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग में विभिन्न सत्रों के माध्यम से परिषद की कार्य पद्धति परिषद द्वारा वर्ष भर में हुए रचनात्मक आंदोलनात्मक कार्यक्रम की समीक्षा कर आगामी योजना पर चर्चा की जाएगी। अभ्यास वर्ग में जिले के सभी तहसील, नगर, महाविद्यालयों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। साथ ही वर्ग में एबीवीपी के प्रदेश मंत्री राजेश कुमार गुर्जर मौजूद रहेंगे।