मनरेगा में फर्जीवाड़े की जांच की मांग
बाड़मेर. ग्रामपंचायत चेतरोड़ी के लांबड़ा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मनरेगा में किए गए फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
ग्रामीण गेन सिंह ने ज्ञापन में बताया कि मनरेगा योजना से न्यू लांबड़ा से धामड़ली सरहद तक स्वीकृत 3 किलोमीटर ग्रेवल सड़क निर्माण में श्रमिकों के नाम से भुगतान उठा लिया। इतना ही नहीं लांगाराम पुत्र चांदणाराम भील की 4 जनवरी 2014 को मौत हुई, लेकिन 10 से 24 फरवरी में काम करना दर्शाते हुए भुगतान उठाया। इसी तरह मनरेगा से मंजूर कई कार्यों में भारी अनियमितताएं बरती गई है। इसकी विस्तृत जांच कर कार्रवाई की जाए।