भामाशाह शिविर का स्थान बदला
बाड़मेर. राज्यसरकार महत्वाकांक्षी भामाशाह योजना के सफल क्रियान्वयन एवं आमजन को ज्यादा से ज्यादा पंजीयन करवाने को प्रेरित करने के उद्देश्य से कच्ची बस्ती विकास संस्थान के अध्यक्ष भैरूसिंह फुलवारिया ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कच्ची बस्ती वार्ड संख्या 15 में सोमवार से आयोजित होने वाले भामाशाह पंजीयन शिविर का स्थान बदलने एवं आयोजन दो दिन की बजाया पांच दिन करने की मांग की।
फुलवारिया ने बताया कि भामाशाह पंजीयन शिविर पूर्व में चयनित स्थान श्री वीर तेजाजी सामुदायिक सभा भवन शास्त्री नगर बाड़मेर वार्ड संख्या 17 में स्थित है जो कि स्थानीय वार्ड से काफी दूरी पर स्थित है। ऐसे में शिविर का स्थान बदलकर जोगियों की दड़ी आयोजित करने की मांग करने पर आयुक्त के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारी भगवतसिंह परमार सहायक अभियन्ता विनय बोड़ा ने वार्ड का मौका मुआयना कर सोमवार से आयोजित होने वाला भामाशाह पंजीयन शिविर सार्वजनिक चौक कैलाश इंटरनेशनल होटल के पीछे, जोगियों की दड़ी पर आयोजित करने का निर्णय लिया। शिविर प्रभारी ने वार्ड में आवश्यकतानुसार शिविर की आगामी तिथि बढाने का आश्वासन दिया।