- Hindi News
- आगोर के बच्चे राज्य स्तर पर करेंगे बाड़मेर का नेतृत्व
आगोर के बच्चे राज्य स्तर पर करेंगे बाड़मेर का नेतृत्व
बाड़मेर. जीवनकौशल बाल विकास मेले में राउप्रावि. मेघवालों की बस्ती बाड़मेर आगोर के बच्चों ने रोल प्ले नाटक प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब ये बच्चे राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य गोपीकिशन शर्मा ने बताया कि अधूरी आजादी नामक रोल प्ले नाटक का विषय था बालिका राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। इसमें छात्र नपेश कुमार, छात्रा हेमलता मंसुरिया, उर्मिला, हितेश कुमार प्रथम रहे।
राजस्थानशिक्षक संघ की बैठक
बाड़मेर. राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पूनिया ने बताया कि स्थाई समिति की बैठक जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ जिलामंत्री नरेंद्र कस्वां के सानिध्य में हुई। बैठक में वर्ष 2012 में नियुक्त शिक्षकों के शीघ्र स्थाईकरण आदेश जारी करने एवं शिक्षकों के एरियर का भुगत इसी वित्तीय वर्ष में जारी करने सहित कई मांगों पर विचार-विमर्श किया गया।