पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे कर्मचारियों ने रोपे 260 पौधे

रेलवे कर्मचारियों ने रोपे 260 पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तरपश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के हरित क्रान्ति के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष अभियान के तहत एक कर्मचारी एक पेड़ का लक्ष्य कार्यक्रम में रेलवे कॉलोनियों में 260 पौधे लगाए। इस कार्यक्रम मे रेलवे के स्काउट गाइड की देखभाल एवं विशेष सहयोग रहेगा।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक स्काउट कमिश्‍नर रूपेश सिंघवी ने बताया कि अभियान में जोधपुर मंडल के सभी कॉलोनियों में स्काउट्स एवं गाइड्स के सहयोग से 260 पौधे लगाए। रेलवे परिसर में कम से कम एक पेड़ लगाकर उसके पनपने तक देखभाल करने का संदेश दिया है।

ग्रीन इंडिया, क्‍लीन इंडिया, नारे के साथ कार्यक्रम में पीपाड़ रोड में 17 रोवर्स तथा गैंगमेन ने 60 पौधे नागौर में 10 स्काऊट तथा रेलवे कर्मचारियों ने 40 पौधे लगाए। इसके साथ ही 90 स्काउट्स गाइड द्वारा पूर्व में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जा रही है।