- Hindi News
- ड्राइवर यूनियन ने दी 21 को ब्रेक डाउन हड़ताल की चेतावनी
ड्राइवर यूनियन ने दी 21 को ब्रेक डाउन हड़ताल की चेतावनी
मंगलाप्रोसेसिंग टर्मिनल ड्राइवर यूनियन नागाणा ने ग्रामीण थाने में दर्ज मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से जिला प्रशासन को ब्रेक डाउन हड़ताल की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बताया कि 14 सितंबर को यूनियन के सदस्य रतनाराम वाहन से वेदर फोर्ड के अफसर को छोड़ने के लिए जा रहा था। बोथिया जागीर सरहद में रामसिंह, भूरसिंह बोथिया 7-8 अन्य लोगों ने मारपीट की और जेब से रुपए निकाल लिए। इसकी रिकॉर्डिंग भी सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस की ओर से घटना के चार दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे वाहन चालकों में रोष है। कलेक्टर, एसपी केयर्न के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि 21 सितंबर तक आरोपियों को गिरफ्तार कर नहीं तो यूनियन ऑयल क्षेत्र से चलने वाले संपूर्ण वाहनों की ब्रेक डाउन हड़ताल की जाएगी।