- Hindi News
- भामाशाह शिविर में मची भगदड़, फार्म फाड़े
भामाशाह शिविर में मची भगदड़, फार्म फाड़े
बुधवारको वार्ड संख्या 6 में भामाशाह शिविर के अफरा-तफरी का माहौल रहा। नगर परिषद प्रशासन के देरी से पहुंचने और दो दिन से परेशान हो रहे मोहल्लेवासियों के भामाशाह कार्ड नहीं बनने पर एक-दूसरे के आवेदन फॅार्म फाड़ दिए।
इससे एक बारगी माहौल बिगड़ गया। धक्कामुक्की और आरोप प्रत्यारोपों से उपजे हंगामे के बाद नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शिविर को शुरू करवाया, तब जाकर मामला शांत हुआ। सरकार की ओर से शुरू की गई भामाशाह योजना में अनियमितता सामने रही है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्डों में आयोजित शिविरों में व्यवस्थाएं समुचित नहीं होने से लोगों में आक्रोश फूट रहा है।
इतना ही भामाशाह कार्ड के लिए दो-दो दिन शिविरों के चक्कर काटने के बावजूद भी काम नहीं होने से लोग परेशान है। बुधवार को आचार्यों का वास में नगर परिषद की ओर से वार्ड संख्या 6 का भामाशाह शिविर आयोजित हुआ। हालांकि यह शिविर मंगलवार को भी इसी वार्ड में था, लेकिन आवेदन करने वाले अधिकांश परिवारों के भामाशाह कार्ड नहीं बने थे। ऐसे में बुधवार को भीड़ आक्रोशित हो गई और हंगामा किया।
पानी की व्यवस्था और बैठने के इंतजाम
पेमीदेवी
महुअादेवी
सुआदेवी
बाड़मेर. आचार्यके वास में आयोजित भामाशाह शिविर के दौरान बिखरी कुर्सियां आवेदन।
बाड़मेर. आचार्यके वास में आयोजित भामाशाह योजना के शिविर में उलझे लोग।
बाड़मेर. आचार्यके वास में आयोजित भामाशाह शिविर में अपना आवेदन ढूंढती महिलाएं।