करणी माता पैदल संघ कल रवाना होगा
बाड़मेर. जिलेके बालेवा गांव से बीकानेर प्रसिद्ध करणी माता मंदिर दर्शन के लिए चार धाम यात्रा जत्था शुक्रवार को रवाना होगा। जत्थे को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन हरी झंडी दिखा रवाना करेंगे। पैदल यात्रा संघ के संयोजक पदम दान ने बताया बताया कि पिछले दस सालों से यह संघ लगातार बालेबा से रवाना होकर करणी माता के दर्शन के लिए पहुंच रहा है। संघ प्रभारी शंभुदान ने बताया कि पैदल यात्रा जत्थे की व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। खाना-पानी की व्यवस्था निशुल्क रहेगी।