पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आइए मिलकर बनाए स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी का घोषणा पत्र

आइए मिलकर बनाए स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी का घोषणा पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. थारनगरीको स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में हम-सब का योगदान जरूरी है। नगर परिषद चुनाव नजदीक है। आइए, हम सब मिलकर इसकी पहल करते हैं अपने वार्ड से। इसलिए सबको मिलकर सार्थक प्रयास करने होंगे। क्या हो हमारे वार्ड के विकास का रोडमैप और कैसे दूर हो इस दिशा में रही परेशानियां। इन सब बातों पर मंथन करने के लिए दैनिक भास्कर जिम्मेदारों को एक मंच पर लाकर आपसे रूबरू करा रहा है, ताकि आपका वार्ड-आपकी बात हो सके। हमारा मकसद है-जनता खुद अपने वार्ड-अपनी सिटी के डवलपमेंट का घोषणा पत्र बनाए। इसके लिए आठवां रूबरू कार्यक्रम रविवार को क्षेत्र के वार्ड 30, 31,32 और 33 के लिए रखा गया है। यह कार्यक्रम सैनिक टेंट हाउस, इंदिरा कॉलोनी में दोपहर 1 से 3 बजे तक होगा।। संबंधित वार्ड के नागरिक इस रूबरू कार्यक्रम में अधिकाधिक पहुंचकर अपनी भागीदारी निभाएं। अधिक जानकारी के लिए पूनम सिंह राठौड़ मो. 9413952883 लाखाराम जाखड़ 8094222255 से संपर्क कर सकते हैं।

वार्ड नं. 30, 31, 32 33

नगरपरिषद चुनाव 2014 के मद्देनजर दैनिक भास्कर ने स्मार्ट सिटी-स्मार्ट वार्ड के लिए रूबरू कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें लोग अपने वार्ड को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट आइडिया देंगे।