पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वागत समारोह आयोजित

स्वागत समारोह आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वागत समारोह आयोजित

बाड़मेर.21वीं जिला स्तरीय प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 21 से 24 तक रा.प्रा.वि गंगावास (कोसरिया) में जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें कब्बडी (छात्रा वर्ग) का फाइनल विजेता टीम राप्रावि राडो की ढाणी, पूनियों का तला, बायतु की रही। विद्यालय में कक्षा प्रथम से पांचवीं तक कुल 7 ही छात्राएं है कुमारी हीरो के नेतृत्व में इन छोटी-छोटी बच्चियों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करके जिला स्तर पर इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रामीणों समारोह आयोजित कर टीम सहित टीम प्रभारी मोटाराम का स्वागत किया।

निशुल्कनेत्र जांच शिविर आज से

बाड़मेर.जिलाअंधता निवारण समिति के सहयोग से जन सेवा समिति बाड़मेर द्वारा खीमराज पुत्र कल्याणदास बोथरा की स्मृति में निशुल्क नेत्र जांच शिविरों का आयोजन शुक्रवार से होगा। कैंप आर्गेनाइजर जालमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 26 को सूवाड़ा, तामलियार, कानोड़, सनावड़ा 27 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाछड़ाउ, खड़ीन नेत्र ज्योति अस्पताल बाड़मेर, 30 को गूंगा शिव में निशुल्क शिविर लगेगा।

आत्मसाक्षात्कार दिवस कल

बाड़मेर.संतआसाराम बापू के आत्म साक्षात्कार दिवस (26 सितंबर) को योग वेदांत सेवा समिति बाड़मेर के तत्वावधान में शहर में बापू के साधक संकीर्तन यात्रा निकाल भजन, सत्संग एवं कीर्तन करेंगे।यह जानकारी योग वेदांत समिति के प्रवक्ता जेताराम चौधरी ने दी।

भवानीविद्या मंदिर भाडखा में स्वागत कार्यक्रम

बाड़मेर.राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन कर लौटे भवानी विद्या मंदिर भाडखा के खिलाड़ी का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंध निदेशक शंभूसिंह कोटड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि जरूरत तराशने की है। इस मौके पर राज्य हॉकी टीम के विजेता खिलाड़ी महावीरसिंह का माल्यार्पण से स्वागत किया गया।

पटवारकोचिंग का शुभारंभ आज

बाड़मेर.मिशनक्लासेज में पटवार कोचिंग का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि टाइगर फोर्स के अध्यक्ष प्रेमाराम भादू करेंगे। अध्यक्षता महेश ग्रुप आॅफ काॅलेज के चेयरमैन प्रदीप राठी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव जगदीश सारण आदर्श जाट महासभा के जिला प्रवक्ता गजेन्द्र चौधरी होंग