पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध शराब को लेकर पुलिस की कार्रवाई

अवैध शराब को लेकर पुलिस की कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध शराब को लेकर पुलिस की कार्रवाई

बाड़मेर.एसपीके निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन जगहों पर कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने ट्रक यूनियन बाड़मेर के पास हरीश कुमार पुत्र खेमराज जाट निवासी शास्त्रीनगर बाड़मेर को दस्तयाब कर उसके कब्जे से बिना लाइसेंस की 70 बोतल बीयर जब्त की गई। इसी तरह माल गोदाम रोड पर छैलसिंह पुत्र पृथ्वी सिंह राजपूत निवासी लुणू के कब्जा से अवैध बिना लाइसेंस 24 बोतल बीयर, 35 बीयर के केन, 6 बोतल 236 पव्वे अंग्रेजी शराब जब्त की। इसी तरह रामसर पुलिस ने मथराराम पुत्र शिवाराम मेघवाल निवासी कंटलिया के कब्जा से 11 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।