पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडबाल, जुडो और बॉस्केटबाल के होनहारों का स्वागत

हैंडबाल, जुडो और बॉस्केटबाल के होनहारों का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
59वींराज्य स्तरीय 14 वर्षीय हैंडबाल प्रतियोगिता राउप्रावि शक्ति नगर जोधपुर में आयोजित हुई। जिसमें बाड़मेर कि बेटियों ने अपना दमखम दिखाते हुए राजस्थान में फाइनल मुकाबले में हनुमानगढ़ की टीम को 14-8 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

गुरुवार को विजेता टीम के बाड़मेर पहुंचने पर खेल प्रेमियाें शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। टीम के कोच रूपसिंह सोलंकी, शैतानसिंह भाटी, वालमसिंह राठौड़, दीपक कुमार, बांकसिंह महाबार को माला पहनाकर जीत की बधाई दी। टीम कप्तान लहर कंवर बेहतर प्रदर्शन करने पर श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अणछी, मीना, गीता कंवर, अचली, केसी, राधा कंवर ने टीम में विशेष योगदान दिया। डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी, गोपालसिंह राठौड़, बीईईओ मूलाराम बैरड़, प्रेमाराम भादू, नारायण सिंह महाबार, जेठाराम, जितेन्द्र कुमार, तनसिंह महाबार, धर्मसिंह भाटी, पदमाराम, भाखरसिंह, हीराराल, बाबूसिंह, विनोदसिंह, गेमरसिंह सोढ़ा, प्रहलादराम, विक्रमसिंह, लोकेंद्र सिंह, जगदीश राजपुरोहित, रहीम खां, उदित गोरसिया, सुरेश डउकिया ने स्वागत किया।

विजेता दल के मरटाला गाला महाबार पहुंचने पर इन्द्रसिंह भाटी, गेमरसिंह भाटी, फगलूराम, नगाराम, भंवराराम, मूलाराम, रावताराम विद्यालय परिवार ने गुलाल लगा, मुंह मीठा कर बधाई दी। टीम ने 2012-13 में 14 वर्ष में प्रथम, पायका में द्वितीय, फेडरेशन में तृतीय रही। इसी तरह 2014-15 में फेडरेशन में प्रथम, 17 वर्ष में प्रथम और 14 वर्ष में भी प्रथम स्थान पर कब्जा कायम रखा। अब तक 15 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो चुका है।

बाॅस्केटबॉलविजेता टीम का किया स्वागत

बाड़मेर.59वीं राज्य स्तरीय बॉस्केटबॉल 19 वर्षीय छात्र वर्ग प्रतियोगिता में राज्य में अवल रही। टीम का बाड़मेर पहुंचने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, बास्केटबाॅल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, शारीरिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों खेलप्रेमी नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने चैम्पियन खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का स्वागत किया गया। वरिष्ठ अधिकारी गोपालसिंह राठौड़, प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा स्टाफ के सदस्य जगदीश सिंह चौहान, बालसिहं राठौड़, खगेन्द्र कुमार, दीपसिंह, रमेश गौड़, सवाईसिंह, परबतसिंह भाटी ने खेल प्रशिक्षक दुर्जनसिंह सोढ़ा एवं उदयसिंह राठौड़ ने श्रेष्ठ खिलाड़ी महीपालसिंह, माेहम्म