पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशु पालन विभाग का टीकाकरण शिविर

पशु पालन विभाग का टीकाकरण शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पशु पालन विभाग का टीकाकरण शिविर

बाड़मेर.केयर्नकी ओर से संचालित वाडी परियोजना के तहत ग्राम बांडातालर तथा काउखेड़ा में पशुपालन विभाग के सहयोग से दो दिवसीय पशु टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें भेड़, बकरी सहित अन्य 1 हजार 455 पशुओं के टीकाकरण किया गया। जिसमें डॉ. पन्नाराम, केयर्न के भानूप्रतापसिंह, नरेश कुमार, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, राजेन्द्र सिंह राजेश सोलंकी ने अपनी सेवाएं दी।

अध्यक्ष मनोनीत

बाड़मेर. राजस्थान खटीक समाज महासमिति के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सहाय सामरिया ने हमीरपुरा निवासी गौतम खीचीं को जिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही उन्हें जिले-तहसील में अपने स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर सूचना महासमिति को देने की व्यवस्था करेंगे। खीचीं को सामाजिक सम्मेलन कराने, सामाजिक विकास में सहयोग करने का आह्वान किया।