पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक पाकिस्तानी समेत तीन और गिरफ्तार

एक पाकिस्तानी समेत तीन और गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. सदर थाने में गिरफ्तार नकली नोट बारूद तस्करी के आरोपी।

भास्कर न्यूज | बाड़मेर

कुख्याततस्कर नबिया से पूछताछ के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक पाकिस्तानी समेत तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक हुई पूछताछ में सामने आया है कि नकली नोटों की खेप मेहमूद उर्फ मोहम्मद सीमा पार से लाया था। ऐसे में सवाल ये हैं कि क्या यह खेप राजस्थान बॉर्डर के रास्ते भारत आई? अगर राजस्थान बॉर्डर से आई तो बीएसएफ की बॉर्डर सुरक्षा पर सवाल खड़े होना लाजमी है। हालांकि पुलिस ने अब तक इस मामले में कुछ बोलने से इनकार कर दिया है। ढाई लाख के नकली नोटों के साथ कुछ दिन पुलिस पकड़ में आए नबिया उर्फ नवाब खां ने पूछताछ में कई बड़े राज उगले है। नबिया की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार को एक पाकिस्तानी समेत तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नबिया के साथी रमजान पुत्र हाजी होती जाति मुसलमान(40) निवासी मापुरी पुलिस थाना गडरारोड, मोहम्मद उर्फ मेहमूद पुत्र इस्माइल खां मुसलमान (50) निवासी जानपालिया पुलिस थाना सेड़वा, नंदलाल पुत्र महादेव माली (36) निवासी फुलाडियू तहसील सिंदड़ी, पुलिस थाना फुलडियू जिला मीरपुर खास (पाकिस्तान) हाल 35 आदेश्वर नगर बिड़ला स्कूल के सामने पुलिस थाना हाउसिंग बोर्ड जोधपुर शकूर पुत्र नबाव उर्फ नबिया मुसलमान निवासी गागरिया पुलिस थाना रामसर को गिरफ्तार किया है।

पाकसे मेहमूद नकली नोट कारतूस

पूछताछमें जब्तशुदा नकली नोट कारतूस मोहम्मद उर्फ मेहमूद सीमा पार से लाया था। यहां मोहम्मद ने नबिया के पुत्र शकूर तक पहुंचाए। शकूर नबिया का लड़का है। रमजान पूर्व मे एनडीपीएस के मामले में गुजरात राज्य में सजायाफ्ता है। सीमा पार से लाए गए सामान का भुगतान हवाला एजेंट नंदलाल माली के जरिए किया गया। नंदलाल मूल रूप से पाक निवासी है और वर्तमान में जोधपुर में रहता है।

किसरास्ते आई खेप?

नकलीनोट हथियार की खेप किस रास्ते भारत आई है, यह अब तक बड़ा सवाल बना हुआ है। अगर राजस्थान बॉर्डर से लगती सीमा से पहुंची तो बीएसएफ की सुरक्षा में चूक साबित हो सकती है। ऐसे में पुलिस भी इस मामले का खुलासा नहीं कर रही है। जबकि सूत्रों का कहना है कि इसी बॉर्डर के रास्ते भारत में मंगवाई गई है।

अबतक नौ गिरफ्तार

पुलिसनकली नोट कारतूस प्रकरण में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी