पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल में दुगुनी हो गई थार यात्रियों की संख्या

एक साल में दुगुनी हो गई थार यात्रियों की संख्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकसाल में ही थार एक्सप्रेस के यात्रियों की संख्या दो गुनी हो गई। वर्ष 2013 में पाक जाने वाले यात्रियों की संख्या 17,294 थी, जबकि वर्ष 2014 में यह संख्या बढ़कर 31,775 हो गई। जबकि दोनों देशों के बीच एमओयू से यह संख्या काफी ज्यादा है। इसको लेकर रेलवे ने पाक की ओर से ज्यादा यात्रियों को भेजे जाने की आपत्ति जताई है। बढ़ती यात्रियों की संख्या के कारण रेलवे को एक साल में तीन अतिरिक्त कोच बढ़ाने पड़े। इतना ही नहीं दो साल में सात हजार से अधिक यात्री पाक से भारत में आने के बाद गायब हो गए। इससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता गढ़ गई है।यात्री पाक से भारत तो आए, लेकिन वापस नहीं गए। इन्हें जमीन निगल गई या आसमान खा गया। यह कोई नहीं जानता है। यहां तक की गुप्तचर एजेंसियों के पास भी इसकी जानकारी नहीं है।

भारत-पाक के बीच 18 फरवरी 2006 में थार एक्सप्रेस की शुरूआत की गई। भारत-पाक के रिश्ते सुधरने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन यह रेल दुविधा बनी हुई है। थार एक्सप्रेस में बढ़ रही यात्रियों की संख्या के साथ ही पाक से आने वाले हजारों यात्री भारत में आने के बाद गायब हो गए। जिन्हें ढूंढने के लिए सभी सुरक्षा तंत्र नाकाम साबित हो रहा हैं। नकली नोट, सोना-चांदी, हेरोइन समेत पाक यात्रियों का भारत में आने के बाद गायब होना सुरक्षा की दृष्टि से खतरा बना हुआ हैं।

पाक भेजा रहा ज्यादा यात्री

थारएक्सप्रेस में पाकिस्तान शर्तों के मुताबिक ज्यादा यात्री भेज रहा है। जबकि दोनों देशों के बीच एमओयू के तहत तय ट्रेन में कोच की संख्या 7 से बढ़ाकर 11 तक कर दी हैं। इसके बावजूद भी पाकिस्तान की ओर से कोच बढ़ाने की डिमांड की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे ने साफ तौर पाक को कहा है कि 700 से ज्यादा यात्री नहीं भेजे। रेलवे ने सरकार को भी पत्र लिखकर पाक की तरफ से भेजे जा रहे ज्यादा यात्रियों को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है।

दोसाल में 7604 यात्री गायब

थारएक्सप्रेस से दो साल में पाक से भारत आए 7604 यात्री गायब हैं। जिनकी आज दिन तक पुलिस, खुफिया तंत्र को जानकारी नहीं हैं। ही ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार की ओर से भी सख्ती दिखाई गई हैं। वर्ष 2012 में 2828 यात्री तो वर्ष 2014 में 4776 यात्री पाक से भारत में आने के बाद गायब हो गए। ये यात्री कहां हैं इसको लेकर किसी के पास कोई जानकारी नहीं है।

केवल 20 फीसदी भारतीयों ने की