पॉलिथीन कैरी बैग जब्त
बाड़मेर. रसदविभाग नगर परिषद बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को शहर में पॉलिथीन कैरी बैग बरामद किए। शहर के स्टेशन रोड़ पर कई दुकानों पर छापामारी कर पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई की। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, रसद अधिकारी भैराराम डीडेल ने पॉलिथीन कैरी बैग बरामद की। पॉलिथीन को लेकर हुई कार्रवाई से एक बारगी शहर में हड़कंप मच गई। दुकानदारों हाथ ठेला संचालकों ने पॉलिथीन कैरी बैग को छुपाने में व्यस्त हो गई। लेकिन सवाल ये है कि आखिर यह कार्रवाई सरकार के निर्देश पर ही क्यों होती है, इसको रूटिंग प्रक्रिया के रूप में क्यों नहीं लिया जाता। जबकि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने पॉलिथीन कैरी बैग पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध के दौर के समय एक बारगी कार्रवाई हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में डाल दिया। इससे पॉलिथीन कैरी बैग का धड़ल्ले उपयोग होने लगा। आज हर दुकान, गली-मोहल्ले हाथ ठेले पर पॉलिथीन नजर आती है। इतना ही नहीं पॉलिथीन से फैल रहे प्रदर्शन शहर की नालिया ओवरफ्लो होने के साथ ही प्रदूषित पानी सड़कों पर फैल रहा है। प्रशासन पॉलिथीन विक्रेताओं पर पाबंदी लगाने के साथ कड़ी कार्रवाई भी अमल में लाए।
बाड़मेर. एक दुकान पर कार्रवाई करते डीएसओ आयुक्त।