पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुशासित युवा देश का भविष्य : डॉ. अार्य

अनुशासित युवा देश का भविष्य : डॉ. अार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुशासितयुवा देश का भविष्य होता है। एनसीसी अनुशासन की पाठशाला है, महाविद्यालय के कैडेट ने ऑल इंडिया विजेता बनकर गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि कैडेट्स लगन और मेहनत का परिणाम है, यह विचार राजकीय पीजी महाविद्याल की प्राचार्य डॉ. विमला आर्य ने कैडेट्स के सम्मान समारोह में रखे। उन्होंने कहा कि इनकी प्रस्तुति ने राजस्थान पर्यटक और संस्कृति को महत्वपूर्ण पहचान दी है।

महाविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद कार्यकारी बाड़मेर गोपालराम बिरड़ा ने युवाओं को अनुशासित रहकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया। राजस्थानी संस्कृति को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि युवा उद्यमी ललित कीरि ने कैडेट्स का हौसला अफजाई करते हुए पुरस्कार देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। लेफ्टिनेंट आदर्श किशोर ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मनोज, राजेन्द्र, अाशीष, हेमाराम, तिलाराम, सुराब खान, प्रकाश, जसराज, हुकमाराम गणपत का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैडेट सद्दाम हुसैन ने किया। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष नरपतराज मूढ़ ने आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिहृन दिए। कार्यक्रम में डॉ. शिप्रा साह, डॉ.पी.डी.सिद्यल, डॉ. मधुलिका, प्रो.पी.आर.चौधरी, डॉ. अरुण,नवल किशोर, बाबूलाल धनदे, डॉ.उम्मेदसिंह, उपाध्यक्ष तोगाराम मेघवाल के साथ गर्ल्स बॉयज कैडेट हवालदार मोहनसिंह पर्वतसिंह माैजूद रहे।

बाड़मेर. पीजी कॉलेज में आयोजित एनसीसी कार्यक्रम में मौजूद एनसीसी