पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रवाल नंदनी का विमोचन

अग्रवाल नंदनी का विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जानकीअग्रवाल महिला सत्संग मंडल के तत्वावधान में अग्रवाल नंदनी (गीत गुंजन) द्वितीय भाग का विमोचन रामस्नेही संत रामस्वरूप शास्त्री के सान्निध्य में मंगलवार शाम को किया।

जानकी अग्रवाल महिला सत्संग मंडल की मंजु सर्राफ ने बताया कि सत्संग मंडल ने पूर्व में 2013 को प्रथम संस्करण प्रकाशित किया था।

द्वितीय संस्करण का विमोचन रामस्नेही संत रामस्वरूप शास्त्री द्वारा मंगलवार को अग्रवाल पंचायत भवन संख्या एक पर किया गया।

पुस्तक में गीत गुंजन संभाग में होने वाले मांगलिक अवसरों एवं त्योहार में गाए जाने वाले गीत, भजन एवं कथाएं इत्यादि का समावेश किया गया है। प्रथम संस्करण के बाद मंगलवार को द्वितीय संस्करण का विमोचन किया गया। इस दौरान अग्रवाल समाज के अध्यक्ष, सचिव शंकरलाल मोदी, ओमप्रकाश गर्ग मधुप, पीडी सिंहल, पुरुषोत्तमदास जिंदल, पुरुषोत्तमदास सिंहल, नंदलाल बंसल, राजाराम सर्राफ, आलोक सिंहल, गणेश गर्ग, दिलीप बंसल, मंजु सर्राफ, जुगल बंसल, शांति मंगल, संगीता सिंहल, सुनीता बंसल, मंजु सिंहल, कौशल्या गर्ग सहित सभी जानकी सत्संग महिला मंडल की सदस्य समाज के अग्र बंधु मौजूद थे।

बाड़मेर.अग्रवाल भवन में पुस्तक का विमोचनकरते अतिथि।