पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरक्षण को लेकर बैठक 11 को

आरक्षण को लेकर बैठक 11 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरक्षण को लेकर बैठक 11 को

बाड़मेर.पंचायतीराजसंस्थाओं के आम चुनाव-2015 के लिए निर्वाचन क्षेत्रों एवं पदों के श्रेणीवार आवंटन, आरक्षण के संबंध में बैठक का आयोजन 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस हाॅल में किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरभान मीणा ने बताया कि बैठक में गत चुनाव में निर्धारित आरक्षण की सूचियों पर विचार विमर्श किया जाएगा। जनगणना 2011 के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों का श्रेणीवार निर्धारण एवं आवंटन, एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के श्रेणीवार आवंटन, वर्तमान चक्रानुक्रम,साइकिल के अनुसार निर्धारण, आगामी पंचायत आम चुनाव की तैयारी एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। पंचायतीराज संस्थाओं के विगत चार चुनावों में आरक्षण के चक्रानुक्रम का विवरण एवं 2011 की जनगणना के अनुसार एससी एवं एसटी की जनसंख्या के ग्राम पंचायत के वार्डवार, पंचायत समिति, जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रवार, ग्राम पंचायत वार, पंचायत समितिवार सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

संचालनसमिति की बैठक कल

बाड़मेर.राष्ट्रीयपोषाहार कार्यक्रम (एम.डी.एम.) के क्रियान्वयन एवं समीक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक कलक्टर मधुसूदन शर्मा की अध्यक्षता में 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हाॅल में आयोजित की जाएगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपालराम बिरडा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सूचना के साथ बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए हैं।

जनसुनवाईका आयोजन 11 को

बाड़मेर.आमजनके समस्याओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई का आयोजन 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण जन सुविधा केन्द्र में किया जाएगा। सीईओ गोपालराम बिरड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। मौके पर ही प्राप्त होने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।