- Hindi News
- आईसेक्ट रोजगार मेले में 320 युवाआें का चयन
आईसेक्ट रोजगार मेले में 320 युवाआें का चयन
अग्रणीतकनीकी शिक्षण संस्थान आईसेक्ट नेशनल स्किल डेवलपमेंट काॅरपोरेशन द्वारा बेरोजगारोें को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन आदर्श स्टेडियम महावीर टाउन हाॅल में किया।
राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम आईसेक्ट के सहयोग से मेले का आयोजन किया गया जिसमें 600 युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया 320 युवाओं का चयन किया गया। मेले में कई कंपनियों के द्वारा साक्षात्कार कराया। मेले में प्रतिष्ठित कंपनियां तापड़िया, रुरलशोरस, श्योर, खुशी इंटरप्राईजेज, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस, रोजगार आॅफिस आदि कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लिया। आईसेक्ट के प्रतिनिधियों ने रोजगार मेले का संचालन किया जिसमें शैलेष बंसल, मनीष सैन, एसडीसी सेन्टर हेड मोहम्मद अली असगर, चेनाराम सउ नाथूराम, गणेशराज द्वारा युवाओं के फाॅर्म भरवाए गए। मोबिलाइजेशन विरधाराम डेलू ने कार्यक्रम में युवाओं का मार्गदर्शन किया। आरएसआएडीसी के सलाहकार मुकेश जैन नेहरु युवा केन्द्र के राजेन्द्र पुरोहित ने युवाओं को आदर्श स्टेडियम में रोजगार संबंधी जानकारी दी।
बाड़मेर. राेजगार मेले के दौरान टाउन हॉल मेंआवेदन करते बेरोजगार।