छात्रों ने महाविद्यालय की सफाई की
राजकीयमहाविद्यालय में स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के दूसरे दिन विभिन्न प्रयोगशालाओं, रसायन, भौतिक, वनस्पति शास्त्र प्राणिशास्त्र की सामग्री को व्यवस्थित कर साफ सफाई की। इसी तरह एनएसएस, एनसीसी युवा विकास केंद्र के कक्षाें की सफाई कर सामग्री को व्यवस्थित रखा गया। मानव अधिकार जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को मानव अधिकार वर्तमान संदर्भ में विषय पर परिचर्चा में प्राचार्य डॉ.विमला आर्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों से कहा कि समाज में मानवाधिकाराें के प्रति जागरुकता पैदा करना आपका दायित्व है। आर्य ने छात्रों को जीवन में स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि स्वयं भी साफ-सफाई करें और परिवार में सदस्यों को भी स्वच्छता बरतने का आग्रह करें। परिचर्चा में छात्र अचलाराम, हंसाराम, भोमाराम, देवाराम तथा दीपाराम ने भाग लिया। परिचर्चा में कार्यक्रम अधिकारी सोहनराज परमार, नवल किशोर, डॉ.संतोष कुमार ने भी विचार रखे।
स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के दूसरे दिन भी छात्रों ने किया श्रमदान
स्वच्छता
बाड़मेर. पीजी कॉलेज के बाहर साफ सफाई करते कॉलेज छात्र।