पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी इकाई अध्यक्ष भाटी का स्वागत

एबीवीपी इकाई अध्यक्ष भाटी का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की नवगठित कार्यकारिणी का मंगलवार को कॉलेज परिसर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक गजेन्द्रसिंह खारा ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय की छात्रशक्ति परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज इकाई अध्यक्ष छोटूसिंह भाटी, नगरमंत्री मनोज दवे, तहसील संयोजक बांकसिंह महाबार कॉलेज उपाध्यक्ष महेन्द्रसिंह हड़वा का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में युवा नेता भोमसिंह बलाई ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण अपनी भूमिका निभाई। विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। संगठन छात्र हितों को लेकर तत्पर रहे। नवगठित कार्यकारिणी को विद्यार्थी हित में कार्य करने सभी को साथ में लेकर चलने की बात कही।

जिला संयोजक गजेन्द्रसिंह खारा ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान छात्रनेता लोकेन्द्रसिंह गोरड़ियां, मोतीसिंह, भाखरसिंह, लोकेन्द्रसिंह, विक्रमसिंह, धनसिंह, हमीरसिंह, विक्रमसिंह रामसर, नेपालसिंह, गिरधरसिंह, शंकरदान, रमेश, लेखपासिंह भील, चिमनाराम सहित विद्यार्थी मौजूद थे।

बाड़मेर. पीजी कॉलेज में आयोजित एबीवीपीइकाई अध्यक्षका किया स्वागत।