स्मरण शक्ति कविता प्रतियोगिता का आयोजन
महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को छोटे-छोटे बालक-बालिकाओं की स्मरण शक्ति कविता प्रतियोगिता जानकी अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित हुई। अग्रवाल पंचायत के कार्यकारिणी सदस्य राजाराम सर्राफ ने बताया कि तेरह दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव में शुक्रवार दोपहर अग्रवाल पंचायत भवन में नन्हें-मुन्हे बच्चों की स्मरण शक्ति प्रतियोगिता में खुशी सिंहल प्रथम, राशि सिंहल द्वितीय एवं कविता प्रतियोगिता में हर्षुल सिंहल प्रथम परी सिंहल द्वितीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मण्डल, जानकी अग्रवाल महिला मण्डल की शांति मंगल, मंजु सर्राफ, मंजु सिंहल, किरण गोयल, ममता सिंहल, निर्मला गोयल, ममता मंगल, मोहिनी गोयल, कमला सिंहल, पुष्पा बंसल, दमयंती अग्रवाल सहित महिला कार्यकारिणी एवं अग्रवाल पंचायत के सचिव शंकरलाल मोदी, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर सर्राफ, कार्यकारिणी सदस्य राजाराम सर्राफ, सुरेश मोदी, ओमप्रकाश गुप्ता सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
सर्राफ ने बताया कि शनिवार को महिलाएं एवं युवतियों की कैरम प्रतियोगिता एवं अग्रसेन हाट बाजार का अग्रवाल पंचायत में आयोजन किया जाएगा।