पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उन्नत कृषि तकनीक का प्रयोग करना चाहिए

उन्नत कृषि तकनीक का प्रयोग करना चाहिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम लागत में अधिक मुनाफा देने के लिए किसानों को उन्नत कृषि तकनीक का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही खेती के तौर तरीकों में बदलाव भी जरूरी है। यह बात केवीके के पादप संरक्षण विशेषज्ञ शंकरलाल काटवा ने गांव सनावड़ा रामदेरिया में आयोजित कृषक प्रक्षेत्र दिवस पर किसानों से कही।

कांटवा ने रबी फसलों के उन्नत किस्मों के बीजों की जानकारी देते हुए बीजाई पूर्व बीजोपचार, सही किस्मों का चुनाव तथा रबी फसलों में होने वाले विभिन्न रोगों के लक्षण उनकी रोकथाम पर चर्चा की। केंद्र के श्यामदास ने केन्द्र द्वारा लगाए मूंग जीएम-4 की फसल कृषकों द्वारा लगाए जाने वाले मूंगों में प्रत्यक्ष अन्तर की जानकारी दी। साथ ही किसानों को अधिक उत्पादन के लिए गर्मी में गहरी जुताई, बीजोपचार, बीजों की किस्मों के बारे में चर्चा करते हुए स्थान विशेष को ध्यान में रखकर कम पानी कम समय में होने वाली किस्मों को लगाने की सलाह दी।

डाॅबर परियोजना के मनप्रीत सिंह सिद्धु ने उपस्थित किसानों को बाड़मेर में होनेवाली उद्यानिकी फसल पर चर्चा करते हुए बताया कि कृषक अनार, आंवला, बैर खजूर के बगीचे लगाकर खेती के साथ स्थाई आमदानी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम सहायक सुनील राखेचा ने उन्नत किस्मों के बीजों की जानकारी दी।

बाड़मेर. केवीकेकेंद्र दांता की ओर से प्रक्षेत्र दिवसपर किसानों को दी मूंग फसल की जानकारी।