पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयं सेवकों ने किया किराड़ू का भ्रमण

स्वयं सेवकों ने किया किराड़ू का भ्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. नेहरूयुवा केंद्र द्वारा चुरू, नागौर, भीलवाड़ा, बीकानेर, जैसलमेर, चित्तौड़ और बाड़मेर के राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवक सात दिवसीय पुनश्चर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन केन्द्र के जिला युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी के नेतृत्व में ऐतिहासिक धरोहर किराडू के मंदिर को देख अचंभित रह गए। जिला युवा समन्वयक जोशी ने बताया कि इससे पूर्व संभागियों को जिले में कृषि में हो रहे नवाचारों से रूबरू होने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण कराया। केंद्र के प्रभारी डाॅ. प्रदीप पगारिया ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में कृषक नवीन तकनीकों जलवायु परिवर्तन के अनुकूल कृषि का अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इन्होंने जिले में हो रहे नवाचारों से अवगत कराया। ग्रामीण युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। आदित्य गोदारा ने जिले में पशुुधन की स्थिति एवं ग्रामीण युवाओं के लिए पैरावेट अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। रामअवतार पारीक ने कृषि विविधिकरण वैकल्पिक आय के साधन पर प्रकाश डाला। इसी के साथ नागौर प्रतिभागी कांता सरगरा, बीकानेर के प्रतिभागी रिछपाल, चुरू से कैलाश, भीलवाड़ा के शिवलाल पारीक, पाली से नेमाराम, चित्तौड़ के प्रतिभागी पूरणमल स्वर्णकार बाड़मेर के प्रतिभागी मेहरदीन की जिज्ञासा शांत की। कार्यक्रम के अंत में केन्द्र के राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि शिविर में 37 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।