- Hindi News
- बालेरा में स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
बालेरा में स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
पतंजलि याेग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा शनिवार को बालेरा में स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में राउमावि बालेरा के छात्रों को याेग प्रणायाम के गुर बताते हुए खेमाराम आर्य ने उनकों जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया। आर्य ने आयुर्वेद एवं पंचगव्य चिकित्सा पद्धति को अपनाने पर बल दिया। प्रधानाचार्य नेमीचंद शारदा ने योग एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा पर बल दिया। स्काउट मास्टर खुमानसिंह राजपुरोहित ने नशा प्रवृत्ति से दूर रहने का संदेश दिया। शारीरिक शिक्षक गोपालसिंह, नखतसिंह सहित कई लोग मौजूद थे।