समस्या समाधान शिविर आज
समस्या समाधान शिविर आज
बाड़मेर|गौरव सैनानियों वीरांगनाओं की समस्याओं के समाधान एवं जीवित प्रमाण पत्र पंजीकरण के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे पंचायत समिति बायतु में शिविर आयोजित होेगा। जिसमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर पी.एस.भाटी ने बताया कि शिविर में पेंशन संबंधी समस्या, ई-जीवित प्रमाण पत्र का पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी गौरव सैनानियों को अपने डिसचार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की फोटो प्रति साथ लाना आवश्यक है।