फर्जी तरीके से 23 लाख उठाए
शिवथाने में सनिला मेहर प|ी मुराद अली मेहर निवासी महावीर नगर ने मामला दर्ज करवाया कि उसके खाते से फर्जी तरीके से चेक के जरिए 23 लाख रुपए उठा लिए गए। रिपोर्ट के अनुसार सनिला मफी कंवर, जबरसिंह सादुलसिंह राजपूत मुंगेरिया के संयुक्त हिस्सेदारी में पेट्रोल पंप संचालित हो रहा है। हिस्सेदारी के समय सनिला ने खाली दो चैक जमा करवाए थे। अन्य पार्टर ने दो खाली चैक से 15 8 लाख भरकर बैंक से कुल 23 लाख रुपए उठा लिए और उसकी पेट्रोल पंप से हिस्सेदारी भी समाप्त कर दी। इस आशय का मामला दर्ज होने जांच शुरू की है।