बाड़मेर। जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल ने भास्कर से बातचीत में कहा कि बाड़मेर जिले के विकास के साथ शिक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता और स्वच्छता के मिशन पर काम किया जाएगा। इस बार चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं की टीम युवा जोशीली है। 50 फीसदी से ज्यादा महिलाएं चुनकर आई है, जो मिसाल है।
बाड़मेर की पहचान पिछड़े जिले के रूप में की जाती है। जनता का साथ लेकर जिले का चहुंमुखी विकास कर पिछड़ापन को दूर किया जाएगा ताकि जिले की पहचान एक विकसित जिले के रूप में की जाए। इसके अलावा जिले में पानी की सबसे बड़ी समस्या है, पेयजल योजनाओं की सफल क्रियान्विति कर इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
बाड़मेर. चनाव के दौरान नामांकन के लिए घूंघट में आई प्रियंका ने जीतने के बाद घूंघट हटाया और कुर्सी को नमन कर आसन ग्रहण किया।
हार के बाद चिंता की मुद्रा मे भाजपा प्रत्याशी निर्मला।