पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजकीय हॉस्पिटल से दिन दहाड़े बाइक उड़ाई

राजकीय हॉस्पिटल से दिन दहाड़े बाइक उड़ाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि जिले के सबसे बड़े राजकीय हॉस्पिटल में पुलिस चौकी होने के बावजूद चोरी से नहीं चूक रहे हैं। शहर के बीचों-बीच स्थित इस हॉस्पिटल से बाइक चुराने की दर्जनों वारदातें हो चुकी है। इसमें कई मरीजों के परिजनों और चिकित्सा कार्मिकों की है। शनिवार को भी चोर एक मेल नर्स की बाइक उड़ा ले गया।

राजकीय हॉस्पिटल में कार्यरत मेल नर्स लक्ष्मण कुमार की बाइक शनिवार को चोरी हो गई। मेल नर्स सुबह आठ बजे ड्यूटी पर या। दोपहर दो बजे ड्यूटी पूरी कर वापिस लौटा तो बाइक गायब मिली। इसके बाद उसने इधर उधर तलाश की,लेकिन पता नहीं चला।

पुलिसचाैकी के बावजूद चोरियां :हॉस्पिटल में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस चौकी स्थापित की हुई है,लेकिन इसके बावजूद चोरी की वारदातें थम नहीं रही है। हॉस्पिटल में इससे पहले भी चोरी की कई घटनाएं हुई है।