पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरपालिया में राम कथा कल से

हरपालिया में राम कथा कल से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. हरपालेश्वरमहादेव मंदिर प्रांगण में श्रीराम कथा का आयोजन सोमवार से होगा। संत कृपाराम महाराज रामकथा का वाचन करेंगे। राम कथा 9 से 17 फरवरी तक चलेगी। ट्रस्ट के मंत्री चेलाराम सिंधी ने बताया कि 9 फरवरी को सुबह नौ बजे गंगासरा गोशाला से शोभायात्रा रवाना होकर सेड़वा भंवार होते हुए हरपालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। कथा में संघ प्रचारक प्रमुख नंदलाल जोशी मौजूद रहेंगे। मुख्य अतिथि सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी होंगे। महाशिवरात्रि पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में पाली के भजन गायक महेन्द्रसिंह राठौड़ भजन प्रस्तुत करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निशुल्क बस सेवा माणक अस्पताल से प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे हरपालिया जाएगी जो वापस शाम पांच बजे बाड़मेर पहुंचेगी।