- Hindi News
- बाड़मेर में दिन का पारा 30 पार, सर्दी से राहत
बाड़मेर में दिन का पारा 30 पार, सर्दी से राहत
बाड़मेर. शहरके अधिकतम न्यूनतम पारा में वृद्धि हुई है। लेकिन अलसुबह रात को सर्दी का असर जारी है। दिन में तेज धूप के चलते लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। तापमान में बढ़ोतरी का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। अधिकतम तापमान 30.6 न्यूनतम तापमान में एक डिग्री बढ़त के साथ 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में धूप निकलने के साथ ही लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। वहीं, शाम सूर्यास्त के बाद ठंडी हवा चली जो देर रात तक जारी रही। जैसलमेर में भी अधिकतम पारा 0.9 डिग्री बढ़कर 29.1 डिग्री सेल्सियस हो गया और न्यूनतम 0.2 डिग्री बढ़कर 12.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। तपन में हुई बढ़ोतरी से दिन में गर्मी का आलम रहा। शाम को हवा चलने से मौसम ठंडा रहा।