पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की जीत पर जसवंत समर्थकों ने मनाया जश्न

कांग्रेस की जीत पर जसवंत समर्थकों ने मनाया जश्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर |पंचायतीराज चुनाव में भाजपा की हार कांग्रेस की जीत पर जसवंत समर्थकों ने शनिवार को जश्न मनाया। शनिवार को कांग्रेस जिला प्रमुख प्रियंका बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी के निर्वाचित होने पर जुलूस में शामिल हुए समर्थक हाथों में जसवंत सिंह के बैनर लिए नारेबाजी करते नजर आए। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा से बागी होकर निर्दलीय खड़े हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह भाजपा प्रत्याशी से हार गए थे। इसके बाद से जसवंत समर्थक भाजपा का बड़ा खेमा खफा चल रहा है। पंचायत चुनाव में जसवंत समर्थक भाजपा से दूरी बनाए रहे। शनिवार को जिला प्रमुख समेत बारह पंचायत समितियों में कांग्रेस प्रधान चुने जाने जसवंत समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए खुशी जाहिर की। इतना ही नहीं राजपूत समाज के कई नेताओं ने कांग्रेस टिकट पर अलग अलग पंचायत समितियों में चुनाव लड़ा और कांग्रेस का खुला समर्थन भी किया। पंचायत समिति बाड़मेर, गडरारोड रामसर में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। शिव में जसवंत समर्थकों ने भाजपा पंचायत समिति सदस्य को कांग्रेस में शामिल करते हुए प्रधान पद का प्रत्याशी घोषित करवाया।