पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों को दी पंचायतराज व्यवस्थाओं की जानकारी

ग्रामीणों को दी पंचायतराज व्यवस्थाओं की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. दिशाआरसीडी संस्था द्वारा अधिकार परियोजना के माध्यम से महाबार, गरल हाथीतला पंचायत के नौ गांवों में कार्य कर रही है। भोजन कार्य के अधिकार के लिए दिशा संस्था अधिकार परियोजना के माध्यम से कार्य कर रही हैं। मनरेगा में समय पर काम मिलें काम का पूरा दाम मिले

राशन की दुकानें समय पर खुले। आंगनबाड़ी में समय पर पोषाहार मिलें। समय पर बराबर पेंशन मिले। अधिकार परियोजना में किसान क्लब स्वयं सहायता समूहों का गठन कर जागरुकता अधिकारों के लिए कार्यरत है। दिशा आरसीडी संस्थान के द्वारा संचालित परियोजना के माध्यम से राजीव गांधी सेवा केंद्र महाबार में समुदाय आधारित संगठनों के सदस्यों आमजन काे पंचायतराज संस्थाओं योजनाओं की जानकारी कार्यप्रणाली जागरुकता पर प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। जिसमें महाबार, महाबार पीथल के 40 लोगों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। परियोजना के कार्यक्रम समन्वयक महादेव रेगर ने बताया कि महाबार पंचायत में समुदाय आधारित संगठनों के सदस्यों आमजन को पंचायतराज व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

बाड़मेर. योजनाओंकी जानकारी देते।