क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न
बाड़मेर. सवाऊपदमसिंह में चल रही एसपी सिंह क्रिकेट कप का समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में परेऊ की टीम में कानोड़ को हराकर कप पर कब्जा किया। कानोड़ की टीम ने पहले खेलते हुए 151 रन का लक्ष्य दिया जिसमे सर्वाधिक रनों का योगदान भवानीसिंह ने 48 रन रावताराम ने 4 विकेट लिए। प्रतियोगिता के आयोजक प्रमोद गोड़, देरावर सिंह, विकास कुमार विजेताओं को पुरस्कृत किया।