- Hindi News
- रामदेरिया लोरटी हाइट में कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न
रामदेरिया लोरटी हाइट में कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न
वर्ल्डविजन ऑफ इंडिया तथा हनुमंत टेक्नोलॉजिकल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के कार्यक्रम का समापन रामावि रामदेरिया में हुआ। अंतिम चरण में हुए टेस्ट में प्रथम स्थान पर गवरी चौधरी, द्वितीय स्थान पर कमला तृतीय स्थान पर मिरगों रही। लोरटी हाइट स्थित राउप्रावि में प्रथम स्थान पर लीला चौधरी, द्वितीय स्थान पर गोविंद तृतीय स्थान पर केसी चौधरी रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान प्रधान भिंयाराम, विशिष्ट अतिथि सोनाराम गोदारा, वर्ल्ड विजन के अधिकारी सत्यदत, मदनलाल कड़वासरा, कौशलाराम, लक्ष्मण कुमार गोदारा, हरखाराम गोदारा, किशनाराम, जेठाराम तथा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को वर्ल्ड विजन के द्वारा पुरस्कार वितरण किया। ग्रामीणों ने वर्ल्ड विजन ऑफ इंडिया हनुमंत का आभार जताया।
बाड़मेर. लोरटीहाइट में कंप्यूटर प्रशिक्षण के दौरान जानकारी लेते विद्यार्थी।