- Hindi News
- हैंडबॉल में बेटियां सिरमौर, जीता राज्य स्तरीय खिताब
हैंडबॉल में बेटियां सिरमौर, जीता राज्य स्तरीय खिताब
बाड़मेर. जोधपुरके शक्तिनगर में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बेटियां ने दमखम दिखाते हुए खिताब जीता। फाइनल मैच में हनुमानगढ़ की टीम को पराजित कर बेटियां ने राज्य स्तरीय ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मरटाला गाला (महाबार) की छात्राओं ने हैंडबॉल में बाजी मारते हुए जिले का नाम रोशन किया। शक्तिनगर जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल छात्रा वर्ग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बाड़मेर टीम ने भीलवाड़ा को 19-1 से करारी शिकस्त दी। फाइनल मैच में हनुमानगढ़ को 14-8 से पराजित कर जीत हासिल की। खिलाड़ी लहर कंवर भाटी, बीना भाखर, अणसी भादू, गीता कंवर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि मरटाला गाला की छात्राएं बीते कई सालों से लगातार राज्य राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन कर रही है। यहां की करीब 15 छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी है। हैंडबॉल की विजेता टीम के साथ रूपसिंह सोलंकी, बालमसिंह राठौड़, श्यामा शर्मा, शैतानसिंह भाटी बतौर प्रशिक्षक के रूप में मौजूद थे। इस मौके पर खिलाड़ियों को सफलता के लिए बधाई दी गई। यह टीम बुधवार को बाड़मेर पहुंचेगी। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का गर्म जोशी से स्वागत किया जाएगा।
बाड़मेर. हैंडबॉलमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ी।