भास्कर न्यूज | बाड़मेर
भास्कर न्यूज | बाड़मेर
केयर्नएनर्जी की अोर से मंगलवार को जिले के प्रथम मिनि ग्रिड गृह सौर ऊर्जा संयत्र का शुभारंभ चवोणी मेघवालों की ढाणी रावतसर में हुआ। इसके लिए 100 दलित परिवारों के आशियानों का चयन किया गया है। एक कनेक्शन के लिए 4000 हजार रुपए डिमांड भरना होगा। मीटर रीडिंग के अनुसार प्रत्येक महीने का बिल भरना होगा। प्लांट का संचालन विद्युत कमेटी की ओर से किया जाएगा।
केयर्न अधिकारियों के अनुसार अक्टूबर के अंत तक सभी सौ दलित परिवार के घर रोशनी से जगमगा उठेंगे। मंगलवार को इसकी नीव रखी गई। इस अवसर पर सीएसआर हैड नीलेश जैन, जीएम रितू झिगाेंग, सीपी राजावत, करुणा, उमा बिहारी द्विवेदी, बेरीवाला सरपंच खरताराम चौधरी, शंकर कड़वासरा, पनाराम सारण, सीपी गोदारा सहित सैकड़ों की संख्या में युवा, बुजुर्ग़ महिलाएं मौजूद रही। दलित परिवारों के लिए केयर्न के सहयोग से आशियानों को रोशन करना सोने पर सुहागा साबित हो रहा है।