बीएलओ की बैठक 29 से
निर्वाचकनामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2015 के संदर्भ में बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र (135) के बीएलओ की बैठक 29 30 सितंबर, 2014 को तहसील कार्यालय बाड़मेर के सभागार में आयोजित होगी। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (तहसीलदार) बाड़मेर रामचन्द्र पंचार ने बताया कि 29 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भाग संख्या 1 से 50, दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक भाग संख्या 51 से 100 एवं शाम 4 से शाम 6 बजे तक भाग संख्या 101 से 150 के बीएलओ की बैठक आयोजित की जाएगी।
इसी प्रकार 30 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भाग संख्या 151 से 200 एवं दोपहर 2.00 बजे से शाम 4 बजे तक भाग संख्या 201 से 265 तक के बीएलओ की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने वाले बीएलओ के विरुद्ध निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।